एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन,सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक
विशेष संवाददाता
रांची। एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन मंगलवार को हो गया।
वह किडनी रोग से पीड़ित थे और विगत लगभग दो सप्ताह से राजधानी के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में इलाजरत थे।
स्व.गुप्ता की पहचान एक कुशल प्रशासक के अलावा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व सूचना अधिकार के विशेषज्ञ के रूप में भी रही।
एचईसी में कार्यरत रहे स्व.गुप्ता एचईसी कर्मियों के बीच भी अपनी व्यवहारकुशलता के कारण काफी लोकप्रिय थे।
उनके अकस्मात निधन की खबर मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, एचईसीकर्मियों सहित परिजनों, शुभचिंतकों और मित्रगणों के बीच शोक की लहर व्याप्त हो गई।
सुबोधकांत सहाय ने हेमंत गुप्ता के असामयिक निधन पर जताया शोक
विशेष संवाददाता
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक और जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.गुप्ता एक कुशल प्रशासक थे। सूचना अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी पहचान थी। मृदुभाषी स्व.गुप्ता एचईसी में रहते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके अकस्मात निधन की खबर से मर्माहत हैं। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

You Might Also Like
बुंदेली शेफ सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को झांसी में
*कड़ी प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों को पार कर पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह।*क्लाउड किचन शुरू करने की...
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...








