BlogfashionJamshedpur NewsJharkhand News

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

Share the post

आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) रांची की ओर से समाज के प्रबुद्ध एवं सम्मानित लोगों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम एडवोकेट सैयद शीश आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एपीसीआर के कार्यों, उद्देश्यों और समाज के प्रति इसकी प्रतिबद्धता से लोगों को अवगत कराना था।
संबोधन के दौरान एडवोकेट सैयद शीश आलम ने एपीसीआर के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन समाज में कानूनी जागरूकता , जरूरतमंदों को कानूनी सहायता प्रदान करने और कानूनी सेमिनार आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि एपीसीआर हमेशा न्याय और हक की लड़ाई में मजलूमों और पीड़ितों के साथ मज़बूती से खड़ी रहती है। एपीसीआर रांची के सचिव जनाब कमर इमाम साहब ने भी लोगों को कानून और संविधान की जानकारी दिए।


इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कमर इमाम, मो. कलीम, डॉ. रशीद हसन, इफ्तिखार अहमद, वसीम अनवर खान, अलीम उल हक, मो इंतखाब उल कादरी, मो वसीम अंसारी, मो शमी उल्लाह खान अस्दाकीं, मो याकूब साहब, सैयद खुर्शीद साहब, नजमुल हक, मो शमशेर साहब , मो रफीक सहित अन्य स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की रूपरेखा और भावी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Response