HomeAll India Newsवित्तीय समावेशन के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा
वित्तीय समावेशन के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा


चतरा 25 जून (मामून रशीद) डीसी कीर्तिश्री के निर्देशानुसार समाहरणालय के सभाकक्ष में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में विशेष शिविर के लिए जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। बैठक में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा वित्तीय समावेशन के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ये विशेष शिविर 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
अपर समाहर्ता ने जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देश दिया कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के लिए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि आम लोग इन योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिविर के दौरान बैंकों, बीमा एजेंसियों एवं संबंधित विभागों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों का संचालन प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगा। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर जन जागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंक प्रतिनिधि, नाबार्ड, सामाजिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
You Might Also Like
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...
अंगदान के लिए अस्पतालों की भूमिका और डॉक्टरों व नर्सों के विशेष प्रशिक्षण पर बात जरुरी – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की चर्चा अक्सर जागरूकता और सामाजिक सोच तक सीमित रह जाती है। लोगों से अंगदान का संकल्प लेने की...
एसआईआर को लेकर गंभीर वार्ड 16,17 के पार्षद मो. सलाहुद्दीन असलम उर्फ संजू भाई
oplus_3145728 कहा- घबराएं नहीं, जायज मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे; देर रात तक कार्यालय में लोगों को उपलब्ध करा...
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...







