All India NewsBlog

राजेश ठाकुर को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर केशव महतो कमलेश और आलोक कुमार दूबे ने दी बधाई

Share the post

झारखंड कांग्रेस के लिए गौरव का क्षण, अलग राज्य गठन के बाद पहली बार प्रदेश के किसी नेता को मिली स्क्रीनिंग कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार भी प्रकट किया है।

कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं महासचिव आलोक कुमार दूबे ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली, नरेंद्र लाल गोपी, फिरोज रिजवी मुन्ना, उमर खान ने भी बधाई दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजेश ठाकुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उससे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार होगा।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब झारखंड के किसी कांग्रेस नेता को स्क्रीनिंग कमेटी जैसी महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। यह न केवल आदरणीय राजेश ठाकुर जी के राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल का सम्मान है, बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश कांग्रेस परिवार के लिए भी गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में स्क्रीनिंग कमेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। खासकर मणिपुर जैसे संवेदनशील प्रदेश में, जहां पिछले कुछ वर्षों में भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों और राजनीतिक विफलताओं के कारण आम जनता को गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, वहां पार्टी प्रत्याशियों के चयन, संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की सरकार बनाने की दिशा में यह जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

आलोक कुमार दूबे ने विश्वास जताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जिस भरोसे के साथ राजेश ठाकुर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और राजनीतिक सूझबूझ के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान और मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान करेगी तथा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देगी।

Leave a Response