All India NewsBlog

आठ हजार करोड़ की संपत्ति पर मोदी सरकार की गिद्ध दृष्टि : सुबोधकांत सहाय

Share the post

एचईसी कर्मियों के वेतन भुगतान का संकट गहराया, श्रमिक संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से लगाई गुहार

रांची। एचईसी कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर एचईसी के विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और पीड़ा से अवगत कराया। इस दौरान श्रमिक नेताओं ने एचईसी की वर्तमान स्थिति और कर्मचारियों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट को लेकर विस्तार से चर्चा की।
श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री सहाय को बताया कि हाल ही में ट्रिब्यूनल द्वारा पारित एक आदेश के तहत एचईसी के सभी निदेशकों के अधिकार जब्त कर लिए गए हैं। इसके कारण कंपनी का प्रशासनिक एवं वित्तीय कामकाज प्रभावित हो गया है। इस स्थिति में कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है।
श्रमिक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन भुगतान में हो रही देरी के कारण एचईसी के कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल होता जा रहा है।
प्रतिनिधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर केंद्र सरकार एवं संबंधित मंत्रालय के समक्ष एचईसी कर्मियों की समस्याओं को उठाएं, ताकि कंपनी में सामान्य कामकाज बहाल हो और कर्मचारियों को जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित हो सके।
एचईसी कर्मियों को अब वेतन भुगतान और कंपनी के भविष्य को लेकर शीघ्र सकारात्मक पहल की उम्मीद है।
इस अवसर पर हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह, सीटू के भवन सिंह सहित अन्य श्रमिक नेताओं में अजीत कुमार प्रसाद, धनंजय कुमार, एसजे मुखर्जी, आरके शाही, गिरीश कुमार चौहान, महेंद्र कुमार, मोहम्मद अजीज, अर्जुन रविदास, दिनेश कुमार बैठा, उमाशंकर सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Response