एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन,सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक
रांची। एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन मंगलवार को हो गया।
वह किडनी रोग से पीड़ित थे और विगत लगभग दो सप्ताह से राजधानी के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में इलाजरत थे।
स्व.गुप्ता की पहचान एक कुशल प्रशासक के अलावा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व सूचना अधिकार के विशेषज्ञ के रूप में भी रही।
एचईसी में कार्यरत रहे स्व.गुप्ता एचईसी कर्मियों के बीच भी अपनी व्यवहारकुशलता के कारण काफी लोकप्रिय थे।
उनके अकस्मात निधन की खबर मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, एचईसीकर्मियों सहित परिजनों, शुभचिंतकों और मित्रगणों के बीच शोक की लहर व्याप्त हो गई।
सुबोधकांत सहाय ने हेमंत गुप्ता के असामयिक निधन पर जताया शोक
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक और जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.गुप्ता एक कुशल प्रशासक थे। सूचना अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी पहचान थी। मृदुभाषी स्व.गुप्ता एचईसी में रहते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके अकस्मात निधन की खबर से मर्माहत हैं। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

You Might Also Like
पासवा द्वारा ग्रीन झारखंड के संकल्पना को साकार करने के लिए झारखंड के स्कूली बच्चे मना रहे हैं पर्यावरण जागरूकता सप्ताह : आलोक कुमार दूबे
झारखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है वृक्षारोपण के अतिरिक्त पर्यावरण जागृती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं; स्कूली छात्रों...
लहू बोलेगा रक्तदान संगठन ने रांची ट्रैफिक पुलिस को एकरा मस्ज़िद चौक से काली मंदिर चौक तक छाता वितरण किया
आज रांची ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बारिश में ही भिंगते हुए "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची द्वारा पवन कुमार...
झारखंड़ आसपा प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने जुगसलाई थाना अध्य्क्ष से की मुलाक़ात
आज़ाद समाज पार्टी के झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने जमशेदपुर आगमन पर जुगसलाई के नए थाना अध्य्क्ष बैजनाथ कुमार...
राष्ट्रीय स्तर की कॉचिंग संस्था चाणक्य आईएएस अकादमी ने अपनी रांची शाखा में “अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स (UPSC) – 3 वर्षीय कोर्स शुरूआत की
oplus_3145728 चाणक्य आईएएस अकादमी, रांची शाखा में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए "अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स (UPSC) -3 वर्षीय कोर्स शुरूआत...