All India NewsBlog

स्वागत सह अभिनंदन समारोह डॉ अजीत सहाय ने यूनियन क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया

Share the post

प्लाजा चौक रांची में स्थित यूनियन क्लब सभागार में यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बिहार क्लब एण्ड लाइब्रेरी के महासचिव डॉ अजीत सहाय के नेतृत्व में शामिल रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, आदिवासी लोहरा समाज के वरिष्ट नेता अशोक लोहरा, महावीर मंदिर पूजा समिति के राजेन्द्र साहू द्वारा यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों क्रमशः स्वराट चौधरी – अध्यक्ष,जाय- उपाध्यक्ष,राजा सेन गुप्ता एवं गौतम भट्टाचार्य शेतांक सेन बब्लू -सचिव,
कोषाध्यक्ष जगदीप बनर्जी सहित यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के समस्त नवनिर्वाचित सदस्यों का उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया। उक्त अवसर पर डॉ अजीत सहाय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अपने नेतृत्व में वर्षों से सुचारू रूप से चलाए जा रहे बिहार क्लब एण्ड लाइब्रेरी पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए एवं यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के तमाम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ अजीत सहाय के कारवां में शामिल जीतेन्द्र वर्मा,अजय राय, मंदिर समिति के काला बाब ने भी सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में यूनियन क्लब के अनेक गणमान्य सदस्यों के साथ -साथ उक्त क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Response