मुहर्रम का ताजिया 11 हजार हाइटेंशन से सटा, 10 घायल, 4 की मौत
बेरमो में मुहर्रम का जुलूस मातम में बदला।
बोकारो जिला के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में ताजिया का जुलूस 11 हजार के हाइटेंशन तार से सटा 10 घायल,तीन की स्थिति नाजुक,सभी बोकारो रेफर।
पत्रकार बड़े भाई संजय मिश्रा ने जैसे ही यह जानकारी दी मैंने खेतको के साथी जियाउल से फोन पर बात किया उसने बताया कि घटना आज सुबह 6 बजे की है। जरंगडीह की तरफ से जब खेटको जाते हैं तो पूल के बगल में ही जो मैदान है वहीं पर घटी है। ताजिया लोहे का बना हुआ था और उसमे लाइट वगैरह के साथ बैटरी भी लगा हुआ था। ताजिया की ऊंचाई लगभग 14-15 फीट थी। कुछ लोगों का कहना है की ताजिया 11 हजार बोल्ट तार से सटा नहीं था लेकिन अचानक ताजिया में करंट आ गया। दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो अस्पताल में दम तोड दिया कुछ घायल हैं।
इस घटना में हमारे साथी मुस्तफा भाई का बेटा,भतीजा,भागना और हाजी ताहिर साहब का बेटा जो टाइल्स का काम करता था उसकी मौत हो गई है। पूरा गांव सदमे में है।
यह जानकारी सोशल एक्टिविस्ट अफजल अनीस ने दी है

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...










