कुस्सू और एजाज़ की जोड़ी फाइनल में, मकबूल और नौशाद का सपना टूटा


रोमांचक मुकाबले में पूर्व विजेता कुस्सू और एजाज़ ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट कटाया।
सुबह का सुहाना मौसम, हल्की ठंड का एहसास और दूसरी तरफ खिलाड़ियों के जोश, जुनून एवं शानदार प्रदर्शन से गर्म होता खेल का मैदान। कुछ ऐसा ही नजारा मॉर्निंग ग्रुप के तत्वावधान में खेले जा रहे मौलाना आज़ाद बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में देखने को मिला।
सेमीफाइनल में एक तरफ मकबूल अंसारी अपने जोड़ीदार नौशाद खान के साथ फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरे, तो दूसरी तरफ पूर्व विजेता अतीक अहमद उर्फ कुस्सू अपने जोड़ीदार एजाज़ आलम के साथ चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार थे।
मैच से पूर्व मॉर्निंग ग्रुप के मुख्य सरपरस्त मोहम्मद हलीमुद्दीन ने टॉस कराया, जबकि ग्रुप के अध्यक्ष अकीलुर रहमान ने मुख्य अंपायर की भूमिका निभाते हुए मुकाबले की शुरुआत कराई।
मैच शुरू होते ही मकबूल और नौशाद की जोड़ी ने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शानदार शॉट, बेहतरीन प्लेसमेंट और आपसी तालमेल के दम पर दोनों खिलाड़ियों ने कुस्सू और एजाज़ की जोड़ी को दबाव में ला दिया। देखते ही देखते पहला सेट अपने नाम कर मकबूल और नौशाद ने फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए।
दूसरे सेट में भी मकबूल और नौशाद का दबदबा कायम रहा। लगातार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अच्छी बढ़त बना ली। एक समय ऐसा लगने लगा था कि मुकाबला एकतरफा होकर रह जाएगा और मकबूल-नौशाद की जोड़ी आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी।
लेकिन खेल में कब बाजी पलट जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। यहीं से मुकाबले में रोमांच ने नया मोड़ लिया। अनुभवी कुस्सू ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन शॉट और सटीक प्लेसमेंट के जरिए पलटवार शुरू किया। दूसरी








