कर्बला चौक में ‘अरेबियन दस्तर’ होटल का भव्य उद्घाटन, लजीज अरबी जायकों का मिलेगा स्वाद


मुफ्ती साहब की दुआ और फीता काटकर हुआ शुभारंभ, चिकन-मटन मंडी, बिरयानी और स्पेशल प्लैटर होंगे खास आकर्षण
रांची। राजधानी रांची के कर्बला चौक, बहुबाजार रोड में गुरुवार को नए होटल ‘अरेबियन दस्तर’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुफ्ती साहब की दुआ के साथ फीता काटकर होटल का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने होटल के निदेशक जमील अख्तर एवं अब्दुर रकीब को नई शुरुआत के लिए मुबारकबाद दी और उनके कारोबार की तरक्की की दुआ की।होटल के निदेशक जमील अख्तर और अब्दुर रकीब ने बताया कि अरेबियन दस्तर में ग्राहकों को लजीज और जायकेदार व्यंजनों का बेहतर स्वाद उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। होटल के मेन्यू में चिकन और मटन की कई तरह की मंडी, हैदराबादी चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी और स्पेशल बिरयानी को शामिल किया गया है। इसके अलावा 1700 रुपये का खास मंडी प्लैटर भी उपलब्ध है, जिसमें चिकन, मटन, चिकन टिक्का, चिकन चिल्ली और सीख कबाब जैसे व्यंजन शामिल हैं।
ग्राहकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए नॉनवेज और वेज सूप के साथ कुनाफा और एप्रिकॉट जैसी मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई है। होटल प्रबंधन का कहना है कि बेहतर स्वाद, अच्छी सेवा और ग्राहकों की संतुष्टि उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उद्घाटन के अवसर पर हाजी माशूक़, अब्दुल मनान, मो. अनस, गुलाम मुस्तफा, ताजुद्दीन फारूक, फिरदौस, रफीक अंसारी, सरवरी खातून, शफीक अंसारी, इब्राहिम, गुलाम साजिद, जफर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे। सभी ने होटल की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








