All India NewsBlog

ज़ुल्म की रात कितनी भी लंबी हो, इंसाफ की सुबह जरूर होती है : नुरुल्लाह हबीब नदवी

Share the post

आजम खान की डासना जेल से रिहाई पर प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर ने जताई खुशी, कहा—इंसाफ और सच्चाई पर भरोसा रखना चाहिए

मांडर (रांची): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की डासना जेल से रिहाई पर प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर मौलाना नुरुल्लाह हबीब नदवी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि “ज़ुल्म की रात कितनी ही लंबी क्यों न हो, इंसाफ की सुबह जरूर होती है।” आजम खान की रिहाई इस बात का संदेश देती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इंसाफ और सच्चाई पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।

नुरुल्लाह हबीब नदवी ने कहा कि इंसान को मुश्किल हालात में हिम्मत और धैर्य नहीं खोना चाहिए। न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन इंसाफ की उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ न्याय होना लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के शासन की बुनियादी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि समाज में इंसाफ, भाईचारा और आपसी सम्मान की भावना मजबूत होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और हर नागरिक को कानून के तहत न्याय पाने का पूरा अधिकार है।

अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि आजम खान अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Response