“झारखंड के रक्त विकार रोगियों एवं परिजनों सहित रक्तदान आयोजकों की अभी तक झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने सुध नही ली”


झारखंड भर के रक्त विकार रोगियों एवं परिजनों की राज्यस्तरीय ऑनलाईन बैठक झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के द्वारा आयोजित हुई।
जिसकी अध्यक्षता संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने कि एवं संचालन थैलेसीमिया पीड़ित परिजन सुजाता कुमारी एवं पीड़िता सानिया ने किया।
अतिथि में रिम्स के पूर्व डॉ सुहाष तेतेरवे उपस्थित थे।

ऑनलाईन बैठक में रक्त विकार रोग थैलेसीमिया- सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों एवं परिजनों ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने हमलोगों सहित पूरे झारखंड से एक साल पूर्व ही झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में 09 दिसंबर 2025 को घोषणा की थी कि तीन महीनें के अंदर सब लागू हो जाएगा।मगर एक साल हो गया अब तक मंत्री और विभाग ने हल नही किया है,जिसे निष्पादित किया जाए।
हम पीड़ितों एवं परिजनों की स्थिति दिनप्रतिदिन दयनीय बनी हुई है,ईधर पीड़ितों को समय पर देखरेख,स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में विलंब,रक्त की सुनिश्चितता नही जैसे कई गंभीर मुद्दें की वजह से पीड़ितों की मृत्यु की संख्या बढ़ रही है। जिसपर आज तक राज्यव्यापी आंकड़ा मृतकों का जारी नही हुआ और न ही जनजागरुकता, न ही रोकथाम की उपयुक्त शैली।
बैठक में परिजनों ने कहा पीड़ित बच्चों के जीवनदान बॉन मैरो ट्रांसप्लांट से है जो केवल पीड़ित के 12 साल के आयु तक ही हो सकता है,सरकार के सहयोग के इंतेज़ार में पीड़ितों की आयु 13 से अधिक हो चुकी है।

हमारी समस्या आज भी ज्वलंत समस्या बनी हुई है जैसे सरकारी और निजी ब्लड बैंक में बिन रिप्लेसमेंट ब्लड और बिन प्रोसेसिंग चार्ज के ब्लड नही मिलना,पीड़ितों को निःशुल्क उपयुक्त दवा नही मिलने,निःशुल्क बॉन मैरो टेस्टिंग/एचएलए/एचपीएलसी एवं अन्य जांच/ऑपरेशन,बॉन मैरो ट्रांसप्लांट की हेतु आर्थिक सहायता का इंतेज़ार,दिव्यांगता सुविधा की जानकारी नही,निःशुल्क शिक्षा,पीड़ितों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच-ईलाज़-दवा,ऑपरेशन करने एवं जीविकोपार्जन जैसी ज्वलंत समस्या है।
झारखंड के रक्त विकार रोगियों एवं परिजनों सहित रक्तदान आयोजकों की अभी तक झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने सुध नही ली है।
बैठक में फैसला हुआ कि रक्तदान आयोजकों एवं रक्तदाताओं को रक्त विकार रोगियों एवं परिजनों द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी एवं झारखंड कांग्रेस के नेताओं को अवगत किया जाएगा,जनसुनवाई लगाई जाएगी,जनजागरुकता मार्च, हिमोटोलॉजिस्ट डॉक्टर साहब संग पीड़ितों- परिजनों की ऑनलाईन बैठक समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ऑनलाईन बैठक में राजेश कुमार,निशांत यादव,होरो मार्शल,अभय बोदरा,ओमलता, तरन्नुम,सुषमा,अमन करमाली,फ़रहान,गौतम, धुर्व,आशिया समेत दर्जनों परिजन शामिल थे।
…झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची…..
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








