पसीना सूखने से पहले मजदूर को उसकी मजदूरी दे
पसीना सूखने से पहले मजदूर को उसकी मजदूरी दे
रांची: रमजानुल मुबारक महीने पर बात करते हुए सामाजिक संस्था आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने कहा कि हमने उलेमा से सुना है कि पैगम्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद (स.) ने कहा कि अल्लाह पाक का फरमाने है कि तीन व्यक्ति ऐसे हैं जिनका मैं कयामत के दिन माफ़ नहीं करूंगा। पहला वह व्यक्ति जिसने मेरे नाम पर कसम खाई और वादा पूरा न किया। दूसरा वह व्यक्ति जिसने किसी आजाद इंसान को बेचकर उसका पैसा खाया, उसको गुलाम बनाया। तीसरा वह व्यक्ति के बारे में पैगंबर (स.) कहते हैं की जिसने किसी मजदूर श्रमिक से काम कराया, लेकिन उसका पारिश्रमिक मजदूरी नहीं दिया। उन्होंने फरमाया, मजदूर की मजदूरी उसके पसीने सूखने से पहले पहले अदा कर दो। चूंकि यह रमजान का महीना है, इस माह में एक अमल का सत्तर गुना सवाब होता है, इसलिए इन नेकियों का हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। इस महीना में मौसम दयाशील रहता है। ऐसा महीना है, जिसमें नेकियों को कई गुना बढ़ा दिया जाता है। जन्नतों के द्वार खोल दिए जाते हैं, जहन्नम के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। तथा इसमें पापियों और बुराई करने वालों का अल्लाह के पास तौबा स्वीकार किया जाता है। इस महीने का पहला भाग रहमत का, मध्य भाग क्षमा का और अंतिम भाग जहन्नम से मुक्ति का है। इसलिए जहां तक संभव हो सके इस माहे मुबारक महीने का कद्र करे।
एजाज गद्दी अध्यक्ष आम जनता हेल्पलाइन

You Might Also Like
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...
बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय सारणी में बदला का आदेश
वर्ग KG से वर्ग 08 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से पूर्वाह्न11ः30 बजे तक होंगी संचालित वर्ग-09 से वर्ग-12 तक...








