All India NewsBlog

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत करेंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल

Share the post
  • ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, पन्ना, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी और रतलाम में होंगे संगठनात्मक कार्यक्रम;
  • डॉ. अतुल मलिकराम का भी 30 अक्टूबर को धार व महू में प्रवास

भोपाल, 22/10/26। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल का अक्टूबर माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 22 अक्टूबर को ग्वालियर में दोपहर 12 बजे से प्रवास कार्यक्रम होगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुरैना और दोपहर 2 बजे भिंड में बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गुना में संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद संयुक्त प्रवास कार्यक्रम के तहत 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पन्ना तथा दोपहर 2 बजे छतरपुर पहुंचेंगे। 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दमोह और दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ में बैठकें होंगी। वहीं, 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे निवाड़ी में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करने के साथ ही आमजन को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें अपना दल (एस) से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

30 अक्टूबर को ही राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम का भी प्रवास कार्यक्रम निर्धारित है। वे महू स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली और धार में संगठनात्मक गतिविधियों के तहत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को रतलाम में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में आर.बी. सिंह पटेल की सहभागिता प्रस्तावित है।

प्रवास कार्यक्रम को लेकर आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करना, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है।”

पार्टी की ओर से संबंधित जिलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

====

Leave a Response