रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा


रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को रांची के केन होटल, मेन रोड में राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ‘लहू बोलेगा’ रक्तदान संगठन, रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन द्वारा किया गया। कार्यशाला में मरीजों और उनके परिजनों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यशाला में बोन मैरो ट्रांसप्लांट,आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता,रक्त की व्यवस्था, हेमेटोलॉजिस्ट चिकित्सकों की सुविधा,दिव्यांगता पेंशन,UDID कार्ड,सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ,रेलवे पास सहित अन्य विषयों पर चर्चा केंद्रित रही।
इस दौरान विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने रक्त विकार से पीड़ित मरीजों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल पर चर्चा की।
आयोजकों ने कहा कि थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया जैसे रोगों से जूझ रहे मरीजों को नियमित उपचार, रक्त, दवा और आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।
मुख्य अतिथि डॉ प्रभात कुमार,स्वास्थ्य निदेशक,झारखंड सरकार/पूर्व रांची सिविल सर्जन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पी.के.सिन्हा,डिप्टी डायरेक्टर,झारखंड सरकार/पूर्व सिविल सर्जन सिमडेगा एवं अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्या, झारखंड हाई कोर्ट,सिंगर विनाश्री ने कहा कि रक्त विकार रोग पर झारखंड सरकार गतिशील है जिसमें कई सारी योजना भारत सरकार एवं झारखंड सरकार द्वारा दी जाती है,झारखंड में जल्द बॉन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। लहू बोलेगा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है तभी आज इस कार्यक्रम से भी हमलोगों को देखने मिल भी रहा है “लोग आते गए और कारवां बनते गया”।
बेहद सराहनीय कार्यक्रम हुआ जिसमें रोगियों एवं परिजनों को बहुआयामी ज्ञानवर्धक जानकारी हुई और सकारात्मक ओन स्पॉट कार्य हुआ।
आभार प्रकट करते है लहू बोलेगा एवं झारखंड थैलेसीमिया एसोसिएशन का पर विशेष कर रक्तवीर नदीम खान और उनकी रचनात्मक टीम का।
‘लहू बोलेगा’ के संस्थापक नदीम खान एवं संयोजक संजय टोप्पो ने कहा कि संगठन लगातार रक्त विकार रोगियों एवं असाध्य रोगियों की बहुआयामी समस्याओं को सामने लाने और उनके अधिकार एवं सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए प्रयासरत है। जो रक्त विकार पर बीते डेढ़ साल होने को है और रक्त एवं रक्तदान-महादान पर बीते 16 वर्षों से सकारात्मक-प्रोत्साहन- जनजागरुकता-शिविर मानवीय कार्य निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में पूरे झारखंड के लगभग सभी जिलों के पीड़ितों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति थी।
पूर्व रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का सम्मान/ फेयरवेल कर प्रोमोशन पर सामूहिक रूप से बधाई देकर कार्यक्रम हॉल की तरफ से झारखंडी अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ एवं घरेलू अमरूद, सब्ज़ी,मिठाई देकर स्वागत किया गया।
सभी अतिथियों को झारखंडी अंगवस्त्र से पीड़ितों के परिजनों ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ प्रभात कुमार,स्वास्थ्य निदेशक,झारखंड सरकार/पूर्व रांची सिविल सर्जन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पी.के.सिन्हा,डिप्टी डायरेक्टर,झारखंड सरकार/पूर्व सिविल सर्जन सिमडेगा,अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्या, झारखंड हाई कोर्ट,सिंगर विनाश्री,पीड़ित परिजन साबित सिंह,जिला परिषद हजारीबाग,संयोजक संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्तवीर नदीम खान ने की जबकि संचालन पीड़ित परिजन सुजाता कुमारी, विषय प्रवेश फ़रिहाया बिलकिस,साक्षी सिंह,धन्यवाद ज्ञापन सोनम कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में संजय महतो,सुरंजन बाड़ा,सुरेश मुंडा,बृजेश कुमार,जयनाथ महतो,संगीता देवी,सोना सिंह,एलेक्स टोप्पो,अनीश टोप्पो,बरखा लिली बाड़ा,सानिया प्रवीन आदि सैकड़ों पीड़ित एवं परिजन उपस्थित थे।
….”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)








