All India News

जुलूस ए मोहम्मदी की सफलता के लिए मोरहाबादी में सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी ने बैठक की

Share the post

आगामी 26 अगस्त को सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी के तत्वाधान में रांची में निकाले जाने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की सफलता के लिए मोरहाबादी रांची में मोरहाबादी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना महबूब आलम हस्मती की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष मौलाना डा.ताजुद्दीन रिजवी, महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो.इसलाम, उपाध्यक्ष आफताब आलम एवं इस्लामी मरकज के मोहतमिम कारी अय्यूब मुख्य रूप से भाग लिए। सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी के पदाधिकारियों ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बड़गांई,खिजुर टोला, बरियातू, एदलहातू सहीत मोरहाबादी से शामिल प्रमुख प्रतिनिधियों को आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे के साथ जुलूस ए मोहम्मदी प्रत्येक क्षेत्र से निकाले जाने का आह्वान किया।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में शाही मस्जिद मोरहाबादी के शाही इमाम मौलाना महबूब आलम हस्मती ने एकता एवं भाईचारे पर बल देते हुए सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुलूस में अनुशासित ढंग से शामिल होने की बात कही। मौलाना नसरुल्लह फैजी ने जुलूस की सफलता के लिए अपने – अपने क्षेत्रों में जन सम्पर्क चलाए जाने का आह्वान किया। बैठक में मौलाना डा.ताजुद्दीन रिजवी, अकीलुर्रहमान,मो. इसलाम, आफताब आलम,कारी अय्यूब, मौलाना महबूब आलम हस्मती, मौलाना नसरुल्लाह फैजी,शोएब खान,करीम खान,मो ऐनुल,मो.हबीब,दिलशेर खान,मो.हन्नान,मो.साबिर,मो.हस्मत, अब्दुल अजीज,गुलाब खान,मो. अमजद,मो. हबीबुल,मो. एहसान,मो.आशिक, फिरोज खान,मो.आजाद, मो.सुहैल सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से बैठक में शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शोएब खान ने किया एवं सामूहिक दुआ के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
मो. इसलाम – प्रवक्ता
सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी, रांची
mob. 7903259771

Leave a Response