All India NewsBlog

संवैधानिक अधिकारों और नागरिक समाज की भूमिका पर डोरंडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share the post

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR), रांची के तत्वावधान में मंगलवार (24 नवंबर 2026) को हाथीखाना, डोरंडा स्थित इस्मालिया गर्ल्स उर्दू हाई स्कूल में “संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और नागरिक समाज की भूमिका” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत और भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने संवैधानिक प्रावधानों, कानूनी अधिकारों और नागरिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला:

एडवोकेट मोख्तार खान (पूर्व सहायक सॉलिसिटर जनरल) ने अध्यक्षीय संबोधन में संवैधानिक मूल्यों पर विचार व्यक्त किए।

एडवोकेट रजाउल्लाह अंसारी (उपाध्यक्ष, एपीसीआर झारखंड) ने संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के उल्लंघन से जुड़े पहलुओं तथा सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका पर चर्चा की।

एडवोकेट जियाउल्लाह (सचिव, एपीसीआर झारखंड) ने एपीसीआर की भूमिका और एसआईआर (SIR) से संबंधित विषयों पर बात रखी।

एडवोकेट कमर इमाम (सचिव, एपीसीआर रांची) ने महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े संवैधानिक व कानूनी संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।

एडवोकेट सैयद शीश आलम (अध्यक्ष, एपीसीआर रांची) ने अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों और निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid) पर जानकारी दी।

एडवोकेट मो. खलील अंसारी (कार्यकारिणी सदस्य, झारखंड) ने नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक नैतिकता पर जोर दिया।

इसके अलावा डॉ. प्रो. मो. रिजवान अली (विभागाध्यक्ष, उर्दू विभाग, रांची विश्वविद्यालय), डॉ खालिद सज्जाद, नसीर अख्तर और मो अकबर, खतीब वो ईमाम, डोरंडा मस्जिद ने अपनी बात रखी। इस मौके पर डॉ राशिद हसन, सैयद याकूब, सैयद खुर्शीद आलम, वसीम अनवर खान, मो शमशेर, मो इरफान, तमन्ना मैडम, मो अलीम, नसीम गद्दी, वार्ड पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में मो. कलीम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Response