रांची (25 जुलाई, 2023) : दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 20वें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को चाणक्य बीएनआर में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रंजना मल्लिक (पत्नी, आर के मल्लिक - आईपीएस अधिकारी), विशिष्ट अतिथि दीपा बंका (पत्नी, दीपक बंका - कोषाध्यक्ष भाजपा) व बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 50 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए...
हक़ व अधिकार के लिए मोमिनों को एकजुट होना होगा:फ़िरोज़ अहमदराँची: झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को विधायक आवास सभागार , रांची में प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस मोमिनों की आर्थिक सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक उत्थान के लिए संघर्षरत है। झारखंड में मोमिनों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होना होगा। विशिष्ट अतिथि मोमिन...
रांची : रांची के कडरू स्थित हज हाउस में आज फ्रेंड्स ऑफ वीकर्स सोसाइटी के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर 10वीं और 12वीं के CBSE/ICSE/JAC बोर्ड की परीक्षा 2023 में 85% मार्क्स से अधिक प्राप्त करने वाले रांची व आसपास के दो सौ मुस्लिम छात्र एवं छात्राओं को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कारी इसराइल के द्वारा तेलवाते कलाम पाक से हुई। जिसका तर्जुमा मुफ़्ती कमर आलम कासमी ने किया । मेहमानों का...
रांची: इमामे हुसैन का जिक्र इसलिए करें कि कम से कम जमाने से यह कह सके कि हम हुसैनी हैं। वो हुसैन जिसने कर्बला में अपने नाना के दीन(मजहब इस्लाम) को बचाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। वो हुसैन जिसने अपनी जान देकर नमाज को बचाया। वो हुसैन जिसने अपनी जान देकर दीन इस्लाम को बचाया। वो हुसैन जिसने अपने 72 साथियों को लेकर हजारों लश्कर पर भारी पड़ गया। वो हुसैन जिसने अल्लाह की रजा के लिए सजदे की हालत में शहीद हो गए।वीडियो सुने उक्त बातें...
रांची। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह घटना सभ्य समाज की कभी नहीं हो सकती। यह बातें एआईएमआईएम के जिला महानगर अध्यक्ष मो शाहिद अय्यूबी ने शनिवार को कही। उन्होंने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा किजिस देश में माता मरियम, माता सीता और माता हलीमा को उच्च दर्जा प्राप्त हो। जिस देश में महिलाओं को दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती के रूप में पूजा जाता हो, उसी देश में महिलाओं को निर्वस्त्र कर शर्मसार करना विकृत मानसिकता...
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए वीभीडीए के तुषार कांति शीट को किया गया सम्मानित विशेष संवाददातारांची। रिम्स के स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शुक्रवार को रिम्स के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शहर के प्रख्यात समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सचिव तुषार कांति शीट को शहर में रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान झारखंड...
रांची: मोहर्रम के महीनें में शोहदा-ए-कर्बला की याद में मोहर्रम की पहली तारीख को लहू बोलेगा संस्था,रांची की अपील पर हेल्प एंड केअर वेलफेयर सोसाईटी,हिंदपीड़ी,रांची के द्वारा रक्तदान शिविर एकरा मस्ज़िद चौक, मेन रोड़,रांची में वातानुकूलित वॉल्वो बस "रेड बस" में लगाया गया.जिसमें 11 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ,जिसे सदर अस्पताल ब्लड बैंक,रांची को समर्पित किया गया एवं सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र दिया गया.रक्तदान-महादान शिविर का उद्घाटन लीलू अली अखाड़ा,रांची के प्रमुख ख़लीफ़ा मो सज़्ज़ाद और एएमआईएम के नेता शाहिद अय्यूबी ने किया.रक्तदान शिविर में हेल्प एंड केअर वेलफेयर सोसाईटी,रांची...
इस्लाम को लाने वाला मोहम्मद और बचाने वाला का इमाम हुसैन: तहजीबुल हसन रांची: मस्जिद ए जाफरिया रांची में मजलिस जिक्रे शहीदाने कर्बला का आगाज हो चुका है। मोहर्रम का चांद देखते ही शिया मुसलमानों के घर में हर तरफ से या हुसैन की सदा गूंजने लगी। मस्जिद ए जाफरिया में 10 दिवसीय मजली से जिक्रे शहादत एक मोहर्रम से 10 मोहर्रम तक रात्रिया 8:00 से किया गया है। इस मजलिस को मुख्य रूप से हाजी मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी इमाम जुमा व जमाअत मस्जिद ए जाफरिया रांची संबोधित...
रांची: कुरैश कॉन्फ्रेंस झारखंड प्रदेश की विशेष बैठक आज 20 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को दावत पैलेस मनी टोला डोरंडा में हुई। जिसकी अध्यक्षता कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी ने की और संचालन नेहाल कुरैशी ने किया। बैठक में कुरैश कॉन्फ्रेंस झारखंड प्रदेश का मकसद और उसके कार्य क्षेत्र को बताया गया। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी ने कहा कि हम सबका यहां बैठने का मकसद बिरादरी में इत्तेहाद पैदा करना है। हम अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कैसे करें इसका चिंता...
रांची :- एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है की राज्य भर में 65 जगहों से ज्यादा इसलामी नव वर्ष के प्रथम महीना मुहर्रम का चांद देखने की व्यवस्था की गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतर जगहों में मुहर्रम चांद नजर नहीं आया एवं जिन जगहों में आसमान साफ था वहां भी चांद नजर आने की कोई सुचना नहीं मिली ,झारखंड के एलावा पटना, पुरनिया, वाराणसी, मुबारक पुर, बरैली शरीफ, राजस्थान, गुजरात, कोलकाता आदी जगहो पर सम्पर्क किया गया परंतु...