स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर, रिम्स का सम्मान समारोह आयोजित
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए वीभीडीए के तुषार कांति शीट को किया गया सम्मानित
विशेष संवाददाता
रांची। रिम्स के स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शुक्रवार को रिम्स के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर के प्रख्यात समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सचिव तुषार कांति शीट को शहर में रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के हाथों दिया गया। मौके पर रिम्स के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डॉ.राजीव कुमार गुप्ता, ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. सुषमा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
श्री शीट को यह सम्मान प्राप्त होने पर आलोक मजमुदार, विवेक राय, तनय शीट, तन्मय मुखर्जी, डॉ. स्मिता डे सहित वोलंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के पदधारी एवं सदस्यगण, श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के पदधारी सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी।

You Might Also Like
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...
मोहर्रम की पहली तारीख पर कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह-कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
अकीलुर रहमान की अगुवाई में भव्य आयोजन, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने पेश की पहली चादर रांची, 17 जून। (आदिल...
झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं नवाचार का हुआ व्यापक आदान-प्रदान
रांची, 17 जून 2026 : झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन कृषि, सामेती (SAMETI), डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी...








