HomeJharkhand Newsमोहर्रम का चांद नजर नहीं आया, यौम-ए- आशुरा 29 जुलाई शनिवार को: एदार ए शरीया झारखंड
मोहर्रम का चांद नजर नहीं आया, यौम-ए- आशुरा 29 जुलाई शनिवार को: एदार ए शरीया झारखंड
रांची :- एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है की राज्य भर में 65 जगहों से ज्यादा इसलामी नव वर्ष के प्रथम महीना मुहर्रम का चांद देखने की व्यवस्था की गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतर जगहों में मुहर्रम चांद नजर नहीं आया एवं जिन जगहों में आसमान साफ था वहां भी चांद नजर आने की कोई सुचना नहीं मिली ,झारखंड के एलावा पटना, पुरनिया, वाराणसी, मुबारक पुर, बरैली शरीफ, राजस्थान, गुजरात, कोलकाता आदी जगहो पर सम्पर्क किया गया परंतु कहीं से भी मुहर्रम का चांद नजर आनी की कोई खबर नहीं है। अत: दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड इसलामी मरकज हिंद पीडी रांची से एलान व फैसला किया गया कि दिनांक 20 जुलाई 2023 जुमेरात इसलामी नव वर्ष के प्रथम महीना मुहर्रम 1445 हिजरी की पहली और यौम ए आशुरा दसवीं मुहर्रम 29 जुलाई 2023 दिन शनिवार है। ईसी तारीख में विशेष कर ईमामे हुसैन और 72 शहीदाने करबला की याद मनाई जाएगी।
मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी
6202583475

You Might Also Like
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने अवनी केजरीवाल को किया सम्मानित_पासवा
रांची: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा)के प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव...
ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस 2026 | पहली बार पूरे रांची में लहराए मुहर्रम के झंडे
शांतिपूर्ण माहौल में मना त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम रांची। त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम शनिवार को शांतिपूर्ण...
ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, आवास योजना की होगी पुनः समीक्षा
आज तालाटांड पंचायत के दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड विकास...
मुहर्रम वर्ष 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु रांची नगर निगम का हर सम्भव अपार सहयोग मिलेगा – संजय कुमार
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान,प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम के संयुक्त नेतृत्व में रांची नगर निगम...








