कर्बला के शहीदों की स्मृति में सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने गरीबों को कराया भोजन
वीडियो जरूर देखें
रांची/रामगढ़। सामाजिक संस्था डिवाइन ओंकार मिशन के सौजन्य से रामगढ़ में कर्बला के शहीदों की स्मृति में सैयद शाहरुख हसन रिजवी के सहयोग से अंजुमन जफरिया, रांची के बैनर तले गरीब, मजदूर, यतीम और बेसहारा बच्चों को भोजन कराया गया। इस मौके पर मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सही मायने में यही पैगाम हुसैनीयत है।
पूरी दुनिया यह नारा दे रही है कि कोई भूखा न रहे। यह नारा सबसे पहले हजरत अली ने दी। हम सब मुसलमान मिलकर हजरत अली के नारे को जन-जन तक पहुंचा कर इंसानियत के अलंबरदार बन जाएं। ओंकार मिशन के सचिव राजेश कुमार ने शाहरुख रिजवी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनका जुड़ना हमारे मिशन की मजबूती है।
ज्ञात हो कि शाहरुख रिजवी एक समाजसेवी हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर इनकी सहभागिता रहती है। ये कुरान पाक के उस बयान पर अमल करते हैं की एक हाथ से किसी की मदद की जाए तो दूसरे हाथ को पता न चले। शारूख रिजवी कि इस तरह के नेक कार्य और भी हैं। जिसे वो बताना नहीं चाहते। शारूख रिजवी के पिता रेलवे में कार्यरत थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्री रिजवी रांची में ही बिजनेस कर रहें।

You Might Also Like
मत्स्य बीज उत्पादन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं : अमरेन्द्र कुमार
*मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की मंत्री...
रोजा रखकर नन्हे रोजेदारो ने मांगी दुआ
रांची: खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की...
ईद की नमाज़ बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग : मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन
अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत एवं मासूम बच्चियों की शहादत पर सादगी के साथ ईद मनाने की अपील —...
जानलेवा जटिल प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में एक बेहद जटिल और जानलेवा प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों की...










