अल्पसंख्यक अधिकार मिलन समारोह 28 को रांची मे, स्वागत समिति का गठन, अध्यक्ष अशरफ़ हुसैन, महासचिव जावेद खान बने


रांची: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस उलेमा ए झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी के आवास पर अल्पसंख्यक अधिकार मिलन समारोह 28 को रांची के मेन रोड स्थित होटल सरताज में होने जा रहा है। 28 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक अहम बैठक हुई।
इस मिलन समारोह का उद्देश्य पर बात करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा कि झारखंड राज्य में अल्पसंख्यको और विशेष रूप से मुसलमानो के ख्वाब अब भी अधूरे हैं। इस प्रोग्राम का मकसद सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता और सभी समाज के दबे कुचले वंचित के अधिकारों को लेकर 28 जून को अल्पसंख्यक अधिकार मिलन समारोह बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के नौजवान विधायक, जेएलकेएम के सुप्रीमो लीडर श्री जयराम महतो डूमरी होंगे।
इस मौके पर अल्पसंख्यक समाज के सभी धर्म, वर्गों के धर्मगुरु और सामाजिक लोगों की शिरकत हो रही है। आज के इस बैठक में प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें स्वागत समिति के अध्यक्ष अशरफ़ हुसैन को बनाया गया, और महासचिव जावेद अहमद खान मिल्लत कॉलोनी को बनाया गया।
वही उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन डोरंडा को बनाया गया। इसके साथ ही स्वागत समिति में मास्टर मोहम्मद शकील, सरफराज अहमद सुडडू, तनवीर अनवर हिंदपीढ़ी, इम्तियाज अहमद गुदड़ी चौक, मुफ्ती अमानुल्लाह कासमी बरियातू, शब्बीर अहमद पत्थलकुदवा, नसीम अहमद, संरक्षक हाजी मजहर डोरंडा, जबीउल्लाह अंसारी, आदि हैं।








