All India NewsBlog

सर्वधर्म सद्भावना समिति की टीम एस एसपी रांची राकेश रंजन से मिला

Share the post

आपसी सौहार्द एवं भाईचारा भारतीय संस्कृति एवं तहजीब का अटूट हिस्सा एवं मूल स्तम्भ है,इसे बरकरार रखना होगा – एस एसपी रांची, राकेश रंजन।
सर्वधर्म सद्भावना समिति का एक शिष्टमंडल समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम के नेतृत्व में रांची के लोकप्रिय एस एसपी राजेश रंजन से मिला एवं दुर्गा पूजा को आपसी सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक उनके नेतृत्व में समापन पर उनके साथ साथ उनके कारवां में शामिल तमाम प्रशासनिक पदाधिकारीगण के प्रशासनिक स्तर पर आपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी ।

उक्त अवसर पर एस एसपी रांची श्री राकेश रंजन ने अपने खुशी का इजहार करते हुए सर्वधर्म सद्भावना समिति के साथ – साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन की सराहना करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारा हमारे भारतीय संस्कृति एवं तहजीब का अटूट हिस्सा एवं मूल स्तम्भ है इसे हम सभी को मिलकर बरकरार रखने की जरूरत है। सद्भावना समिति के शिष्टमंडल में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि समाज में बुराई को समाप्त करने के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के साथ – अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित समाज के लिए अच्छी शिक्षा एवं अच्छा स्वास्थ्य का होना बहुत जरूरी है। रोजगार से जुड़े युवाओं को अच्छी सुझाव देते हुए अधिक मेहनत कर अपने परिवार को और भी मजबूत करने एवं आपसी सौहार्द पर कार्य करने की बात कही।आपसी सौहार्द कायम रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही एवं कहा कि आने वाले सभी पर्व त्योहारों को आपस में मिलकर मनाएं और हम सभी अपने गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखें। शिष्टमंडल में मो. इसलाम,ओम सिंह,मो. इश्तेयाक, परवेज आलम,मो. नौशाद आलम, जसीम हसन, आजाद अली एडवोकेट,एम एस भारती, इनायतुल्लाह,अली रजा राजू, सरफराज सुड्डू,मो. तबरेज, शहनवाज,मो. नदीम, जमाल अख्तर,मो. असलम,मो.शोएब, फ़िरदौस नटखट, शहबाज अहमद, अरशद हैदरी,नुसरत परवीन, खुशी,सना परवीन,मिश्टी सिंह सहित अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल थे।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति
mob. 7903259771

Leave a Response