मौलाना यूसुफ मिफ्ताही बने रांची शहर के शहर काजी

रांची शहर को मिला एक और शहर क़ाज़ी

रांची: (आदिल रशीद) रांची शहर को मिला एक और शहर क़ाज़ी। हजरत मौलाना यूसुफ मिफ्ताही को आज दिनांक 4 नवंबर 2026 को शहर क़ाज़ी बनाया गया। यह निर्णय झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने काजी अधिनियम के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल के आदेश पर हुआ हैं। राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी किया है।
जिसमें लिखा है कि काजी अधिनियम 1880 संख्या 12 की कंडिका 2 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मौलाना यूसुफ मिफ्ताही पिता स्वर्गीय अब्दुल हक मुजाहिद नगर मक्का मस्जिद हिंदपीढ़ी को रांची जिलान्तर्गत भारतीय मुस्लिम समुदाय के बीच विवाह अनुष्ठानिरुत करने तथा प्रमाण-पत्र देने हेतु शहर काजी की अनुज्ञप्ति देते हैं एवं उन्हें विवाह निबंधक घोषित करते हैं।

ज्ञात हो कि मौलाना यूसुफ मिफ्ताही 1993 से मक्का मस्जिद हिंदपीढ़ी के इमाम नमाज पढ़ाते आ रहे है। मौलाना यूसुफ मिफ्ताही दीनी तालीम के साथ पटना बोर्ड से फोकानिया और इलाहाबाद बोर्ड से आलिम, मौनाथभंजन यूपी फाजिल की डिग्री ली। और शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बनाया। शहर काज़ी का लेटर आने के बाद मौलाना यूसुफ मिफ्ताही ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजूल हसन अंसारी, राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग, और सहयोग करने वाले तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया। इनको शहर क़ाज़ी बनाए जाने पर रांची के उलेमा में खुशी है।

मुबारकबाद देने वालो में वार्ड पार्षद मो असलम, नदीम इकबाल, मो आरजू, मो इस्माइल अंसारी, कारी खुर्शीद, खालिद सैफुल्लाह, हाजी शरिक नदीम, हाजी असलम फलवाले, हाजी मुईनुद्दीन अंसारी, अनवर हुसैन, अल अंसार पंचायत के जिम्मेदारान, अमन यूथ सोसायटी के जिम्मेदारान, मिल्लत पंचायत के जिम्मेदारान, मक्का मस्जिद के जिम्मेदारान, मुस्लियान, अंजुमन इस्लामिया रांची, मुफ्ती कमर आलम कासमी, कारी अंसारुल्लाह, मुफ्ती तल्हा नदवी, मौलाना तल्हा नदवी, मुफ्ती सलमान कासमी, कारी सोहेब अहमद, पत्रकार आदिल रशीद, मौलाना रिजवान, मुफ्ती मोहम्मद दुल्ला, मौलाना शौकत, मौलाना माजिद, हाफिज जुबैर, समेत सैंकड़ों लोगों ने मुबारकबाद पेश की है।








