कृषि मंत्री ने कृषि व्यापार मेला के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया


माननीय कृषि मंत्री, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया l
रांची, 15 जून 2026 : माननीय कृषि मंत्री, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने
आज मोरहाबादी मैदान पहुँचकर कल से प्रारंभ होने जा रहे झारखंड के सबसे बड़े कृषि उत्सव — झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभाग के सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा भी की।

माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह मेला कृषि, तकनीक और व्यापार के भव्य संगम का साक्षी बनेगा, जहाँ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत उपकरणों, नवाचारों और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ कल माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। मेला 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक आयोजित होगा।
श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने लोगों को मेले में भाग लेने का आहवान करते हुए कहा कि मैं राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन में सादर आमंत्रित करती हूँ।
आइए, खेती को आधुनिकता, नवाचार और समृद्धि से जोड़ने के इस महापर्व का हिस्सा बनें।








