Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ने यशस्विनी सहाय का किया अभिनंदन

विशेष संवाददाता
रांची। राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने आईएनडीआईए गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का अभिनंदन किया।
रानी कुमारी ने शनिवार को एचईसी आवासीय परिसर स्थित सुश्री सहाय के आवासीय कार्यालय में शनिवार को उनसे मुलाकात की और उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया।


मौके पर रानी कुमारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की रांची संसदीय सीट से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय पहले से ही झारखंड में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुखर रहीं हैं। महिला सशक्तीकरण, महिला उत्पीड़न, बाल श्रम की रोकथाम के लिए वह काम करती रही हैं।
रांची संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें व्यापक जन समर्थन देकर अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी।


उन्होंने कहा कि सुश्री सहाय के पास विकास का विजन है। वह परिपक्व युवा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जनप्रतिनिधि चुने जाने पर जन समस्याओं के प्रति वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।रानी कुमारी ने गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं को सुश्री सहाय की जीत सुनिश्चित कराने के प्रति तन-मन से जुड़ जाने की अपील की।

Leave a Response