Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

मुन्ना पतरा चकला में इंडिया गठबंधन की बूथ स्तरीय बैठक

मुजफ्फर हुसैन, ब्यूरो:

– राँची जिला के ओरमांझी प्रखंड मुन्ना पतरा चकला में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में हुई। लोक सभा चुनाव सम्बन्धी राँची लोक सभा के इंडिया गठबंधन प्रत्यासी यशश्विनी सहाय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप बूथ स्तरीय बैठक में मौजूद रहे। ओरमांझी के कांग्रेसी वरिष्ठ नेता गण, संगठन अध्यक्ष एवं महिला संगठन के महिला गण एवं मण्डल अध्यक्ष सभी पंचायत के पंचायत प्रभारी गण एवं पंचायत अध्यक्षों को बूथ स्तरीय बैठक मे आमंत्रित किया गया था। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को राँची लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्यासी यशस्विनी सहाय को जीत सुनिश्चित कराने हेतु कई टिप्स दिये। विधायक राजेश कच्छप ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र का दौरा तेज कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीति-सिद्धांतों की जानकारी दें। राँची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जीत दिलाते हुए देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर प्रेरित करें।

Leave a Response