Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

मनरखन महतो बीएड कॉलेज में नवरंग कार्यक्रम सम्पन्न।

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची:- मनरखन महतो बीएड कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम नवरंग सम्पन्न हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. अजित कुमार सिन्हा (कुलपति, राँची विश्वविद्यालय, राँची), विशिष्ट अतिथि कॉलेज अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो एवं डॉ. विनोद कुमार (कुलसचिव, राँची विश्वविद्यालय, राँची), ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, एवं प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने द्वीप प्रज्जवलित करके किये। इस दौरान सर्मिष्ठा दास द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई।

कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनेकता में एकता एवं विद्यार्थियों के प्रतिभा का चतुर्दिक विकास करना है, जिससे उनमें आत्मवश्वास जागृत हो और वे कुशल शिक्षक बन कर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का विकास कर सके। कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि हम कॉलेज में ऐसा वातावरण निर्मित करते है, जिससे छात्रों में छिपी प्रतिभा का विकास हो और वे योग्य शिक्षक बन सके।

प्रशिक्षुओं ने निम्नलिखित प्रतियोगिता में भाग लिया, निर्णायक मण्डल द्वारा गहनता से अवलोकन करने के पश्चात निम्नलिखित परिणाम घोषित किया गया- सोलो डांस में प्रथम कुमारी वर्षा रानी, द्वितीय बिबियना एक्का, तृतीय अन्वेषी कुमारी, डुएट डांस में प्रथम वर्षा रानी और प्रियंका, द्वितीय शिवानी और शान्ति, तृतीय अंजलि और बिदिया, सोलो सॉन्ग में प्रथम ममता रानी बखक्ला, द्वितीय गीत गौरव, तृतीय कुमारी प्रिया, डुएट सॉन्ग में प्रथम बिनीत और उत्तम, द्वितीय हेमकांत और रेशमा, तृतीय सुशांत और गीत गौरव,

कविता में प्रथम आयुषी पराशर, द्वितीय राज तान्या, तृतीय भारती बर्मन, स्टैंडप कॉमेडी में प्रथम ममता रानी बखक्ला, द्वितीय निकिता कुमारी, तृतीय शेम शशांक तिग्गा, फेसपेंटिंग में प्रथम सुमन कुमारी, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीय स्नेहा पल्लवी बारा, रैम्प वॉक में प्रथम श्रेया कुमारी, द्वितीय प्रियंका लकड़ा, तृतीय सरीता टोप्पो, निबंध में प्रथम मनीषा कुमारी, द्वितीय दीपनीता कुमारी, तृतीय रितु पर्ना बिसवास, फोटोग्राफी में प्रथम शेम शशांक तिग्गा, द्वितीय राज कुमार महतो, तृतीय अंकित कुमार, वन मिनट एक्ट में प्रथम वर्षा रानी, द्वितीय बिदिया कुमारी, तृतीय निशि एक्का, डिबेट में प्रथम अमन पांडे एवं ग्रुप, द्वितीय कीर्ति प्रियम एवं ग्रुप।

विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त प्रशिक्षुओं एवं वभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षुओं को राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजित कुमार सिन्हा, कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो, ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह एवं कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, एवं प्राचार्य दूधेश्वर महतो ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अजित कुमार सिन्हा ने कहा मनरखन महतो बीएड कॉलेज राँची विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ का प्रबन्धन तंत्र बहुत अच्छा है। यहाँ गुणवता युक्त शिक्षा प्रदान किया जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप यहाँ के विद्यार्थी विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण स्थान रखते है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार ने कहा ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा में मनरखन महतो बीएड कॉलेज संस्थान का योगदान सराहनीय रहा है। संस्थान न्यूनतम लागत में गुणवत्तमा पूर्ण शिक्षा दे रहा है, यह प्रशंसनीय है। इसे आगे बढ़ाते रहना है।

प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने स्वागत में मुख्य अतिथि, अतिथि गण का आभार प्रकट किया और कॉलेज की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हम ऐसा शिक्षक तैयार करना चाहते है, जो कर्त्तव्य निष्ठ, इमानदार एवं ज्ञानवान हो। झारखण्ड के प्रसिद्ध बंदिस बैन्ड ने अपनी प्रस्तुती से उपस्थित लोगों को आत्म विभोर कर दिया।

धन्यवाद ज्ञापन अन्त में एमएड की सहायक प्राफेसर ने कार्यक्रम में आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अतिथि गण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग अपने व्यस्तम समय में से जो समय निकाल कर कार्यक्रम में आये उसके लिए कॉलेज परिवार आपका आभारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

मौके पर उर्मिला देवी (अध्यक्ष), पूनम कुमारी (प्रशासिका एमएमजीयू अस्पताल), प्रदीप कुमार, अजय कुमार सिंह (प्रबंध समिति सदस्य), लखीन्द्र पाहन (समाज प्रतिनिधि), रेखा नायडू, प्राचार्या (मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल), ए.के. शुक्ला (कानूनी सलाहकार), उग्रेश पं. सिन्हा (रांची विश्वविद्यालय), सोमनाथ मुंडा कांके प्रमुख, संजय कुमार महतो जिला परिषद, राहुल मुंडा मुखिया (केदल पंचायत), थाना प्रभारी बी आई टी, सदर, राँची आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Response