HomeRanchi Jharkhand Newsकांग्रेस प्रवक्ता रूमी ने रामेश्वर उरांव को पुनः मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी
कांग्रेस प्रवक्ता रूमी ने रामेश्वर उरांव को पुनः मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी


रांची। झारखंड में नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने पर रामेश्वर उरांव को बधाई देने का तांता लगा है। इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी व झारखंड राज्य हज समिती के पूर्व अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने रामेश्वर उरांव से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने उन्हें पुनः मंत्री पद की शपथ लेने पर गुलदस्ता पेश कर बधाई दी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्री रामेश्वर उरांव से कई बिंदु पर चर्चा की गई। गौरतलब हो की रामेश्वर उरांव समेत गठबंधन के 8 मंत्रियों ने शुक्रवार को ही शपथ ली है। इस मौके पर लोहरदगा जिला कांग्रेस सचिव सह कैरो प्रखंड 20 सूत्री सदस्य इंतेखाब आलम, जेयाउल हक व अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रांची में किसना ने किया अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
--- झारखंड में किसना के 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत रांची (23 अगस्त 2026): किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...







