Ranchi News

मुशर्रफ हुसैन बने लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति एनएसयूआई के संयोजक,लोगों ने दी बधाई

Share the post

संवाददाता:मोहसीन आलम

ओरमांझी: रांची लोकसभा समन्वय समिति के अध्यक्ष सईद आमिर हाशमी के निर्देशानुसार कांग्रेस के युवा नेता पूर्व रामगढ़ जिला कोडनेटर, पूर्व प्रदेश संयोजक छात्र जोड़ो अभियान प्रभारी लोहरदगा जिला प्रभारी मुशर्रफ हुसैन को लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के संयोजक एवं रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सहसंयोजक नियुक्त किया गया। रांची लोकसभा के संयोजकों ने कहा कि छात्रों के बीच लोकसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु उपरोक्त संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों के अनुसार तथा समन्वय समिति के कार्य सूची के अनुरूप कार्यों का प्रारंभ करने एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार करें। साथ ही साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के रांची में आगामी प्रस्तावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एवं प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी हेतु पूर्ण रूप से कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। मुशर्रफ हुसैन ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिम्मेवारी को पूर्ण रूप से निभाएंगे।एवं आगामी लोकसभा चुनाव एवं राजनीतिक चुनौतियों का डटकर सामना करने में छात्रों की अहम भूमिका होगी।

Leave a Response