Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

रांची लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में इंडिया गठबंधन का तूफानी चुनाव प्रचार

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मो.इसलाम, कांग्रेस के वरिष्ट नेता परवेज आलम,जेएमएम के वरिष्ट नेता प्रमोद लाल, राजद के वरिष्ट नेता अजीत यादव के संयुक्त नेतृत्व में रांची लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में कपाली के विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर तूफानी दौरा कर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया एवं लोगों से रांची लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय के पक्ष में आगामी 25 मई 2024 को होने वाले चुनाव में वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की गई। चुनाव प्रचार जन सम्पर्क अभियान के अवसर पर गठबंधन के नेताओं को कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर राजद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मो. इसलाम, वरिष्ट नेता कांग्रेस परवेज आलम, जेएमएम के वरिष्ट नेता प्रमोद लाल एवं राजद वरिष्ट नेता अजीत यादव ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन जहां एक ओर विकास के मुद्दे एवं गांधी की विचारधारा पर चुनाव लड़ रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा विकास के मुद्दे को दरकिनार कर धर्म की राजनीति एवं गोडसे की विचारधारा पर चुनाव लड़ रही है जिसे आम जनता अच्छी तरह समझ चुकी है और इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में आम जनता का रुझान है और हर हाल में लोग अपना कीमती वोट इंडिया गठबंधन के पक्ष में देकर केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

मो. इसलाम सहित सभी नेताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा के लिए भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देकर उन्हें जीत दिलाना अत्यंत जरुरी है ताकि बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा की जा सके। चुनावी जन सम्पर्क अभियान में मो. इसलाम, परवेज आलम, प्रमोद लाल, अजीत यादव के साथ साथ, रमेश सिंह, बाली मार्डी, दुर्गा मार्डी, मनोज गुप्ता, पिंटू लाल, दानिश खान, खतीजा नुजहत, मेहरुन निसा, मो. परवेज आलम, फिरोज आलम, मो. चांद, नेसार अहमद, जमील अख्तर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग चुनावी जनसम्पर्क अभियान में शामिल थे।
मो. इसलाम- पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजद, झारखंड
Mob. – 7903259771

Leave a Response