जन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : अरुण झा
किफायती दर पर बहुउद्देशीय सेवाएं होंगी उपलब्ध : उपेन्द्र कुमार
रांची। हरमू बाजार में कैलिबर टू डिजिटल स्टोर द्वारा संचालित प्रज्ञा केंद्र (जन सुविधा केन्द्र) का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।
प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य अरुण कुमार झा (पूर्व पार्षद) ने किया। इस मौके पर श्री झा ने कहा कि हरमू बाजार में जनसुविधा केन्द्र की कमी महसूस की जा रही थी। व्यवसायी उपेन्द्र कुमार ने नागरिकों की इस समस्या को देखते हुए यहां पर जनसुविधा केन्द्र खोला है। यह सराहनीय कदम है।
मौके पर प्रज्ञा केंद्र के संचालक उपेन्द्र कुमार ने कहा कि यहां लोगों को किफायती दर पर विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होगी। मोबाइल एवं डीटीएच रिचार्ज, मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस सेवाएं, रेलवे टिकट, हवाई टिकट, पासपोर्ट, ट्रेड लाइसेंस, आयुष्मान योजना, हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग, फोटोकॉपी, लेमिनेशन, आधार भुगतान, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य आवश्यक सेवाएं किकायती दर पर उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर संजय शर्मा, गोपाल सोनी, जीवन विश्वकर्मा, संजय सिन्हा, राधेश्याम चौबे, आरके सिंह, जनार्दन चक्रवर्ती, संजय कुमार, संदीप, गुड्डू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
रांची में एआई आधारित शिक्षा पर रेवा़ विश्वविद्यालय का शिक्षकों के साथ संवाद
रांची: उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य पर संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेवा विश्वविद्यालय ने शनिवार को रांची...
“तीन महीनें तक रक्तदान-महादान शिविर/जनजागरुकता/प्रोत्साहन अभियान पखवाड़ा”
विश्व महिला दिवस से विश्व रक्तदाता दिवस तक(10 मार्च 2026 से 14 जून 2026 तक)झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/रोड़ एक्सीडेंट पर...
कचहरी कोर्ट कंपाउंड नमाजगाह में दावत ए इफ्तार का आयोजन
रांची: आज दिनांक 11 मार्च 2026 को कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य...
2026 की कोमेड-के और यूनि-गॉज की प्रवेश परीक्षा 09 मई को होगी आयोजित, देशभर से 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की है संभावना
कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन शनिवार, 09 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एकीकृत नेशनल-लेवल टेस्ट पूरे...








