मानवीय सेवा में निःशुल्क समर्पित 71 नाड़ी वैद्य एवं मानवीय व्यक्तित्व को भारत सरकार के माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के हाथों सम्मानित हुए….लहू बोलेगा


राजधानी रांची में दशकों से निःशुल्क मानवीय सेवा में समर्पित 70 व्यक्तित्व को आज केन होटल,मेन रोड़, रांची में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम राजधानी रांची में पहली बार नाड़ी वैद्य के स्तंभ “स्वर्गीय कुर्बान उस्ताद एवं सिंह जी दद्दू की याद में “उस्ताद सम्मान-2026” के नाम से “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया- सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा आयोजित हुआ। जिसमें 61 नाड़ी वैद्य एवं 9 मानवीय सेवा में समर्पित व्यक्तित्व को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान सुबोधकांत सहाय महोदय,विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष शमशेर आलम के हाथों स्मृति चिन्ह,झारखंडी अंगवस्त्र,गुलाब पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय हुए नाड़ी वैद्य के पुत्र/रिश्तेदार को सम्मानित किया गया जैसे स्वर्गीय कुर्बान उस्ताद के दोनों पुत्र झारखंड आंदोलनकारी आज़म अहमद एवं नाड़ी वैद्य हाज़ी इस्लाम एवं अन्य एवं वरिष्ठ नाड़ी वैद्य नंदु गोप”नंदु भाई,हाज़ी इस्लाम,मो चांद,एज़ाज़ अंसारी,ए. सलाम,तौहिद कुरैशी बुतरु,पॉवेल कुमार एवं अन्य व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया साथ ही सम्मानित होने वालों का ऐलान हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्तवीर नदीम खान ने किया,वहीं कार्यक्रम संचालन रक्तवीर ई.शाहनवाज अब्बास,विषय प्रवेश जावेद खान,प्रस्ताव सागर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन आज़म अहमद ने किया।

थैलेसीमिया परिजनों/पीड़ितों/रक्तवीर के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह,झारखंडी अंगवस्त्र,गुलाब पुष्प देकर स्वागत हुआ।
कार्यक्रम के माननीय मुख्य अतिथि श्रीमान सुबोधकांत सहाय ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह सम्मानित व्यक्ति मानवीय कार्यों को वर्षों अपने हुनर से अंज़ाम देते रहें है,लहू बोलेगा का कार्य बेहद मानवीय और सरहनीय है हमलोग आपके साथ है। 15 अगस्त के बाद राजधानी रांची के नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा एवं ब्लड की कमी को देखते हुए हमलोग मिलकर रक्तदान शिविर लगाएंगे।
विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमान शमशेर आलम ने कहा कि लहू बोलेगा निरंतर मानवीय कार्यो में समर्पित है यह कार्यक्रम उत्कृष्ट है।थैलेसीमिया एवं रक्तदान पर हमलोग भी सरकार से चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में 05 सूत्री प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें 1.रांची में रक्तदान-महादान को हमलोग मिलकर प्रोत्साहित करेंगे।
2.रांची के जनकल्याण में मानवीय व्यक्तियों/समूह को प्रोत्साहित किया जाएगा।
3.नाड़ी वैद्य,पुरानी चिकित्सा-स्वास्थ्य कल्याण पद्धति(आयुर्वेद/यूनानी/हमदर्द/जड़ी बूटी/हुनर) को प्रोत्साहित-प्रचारित प्रसारित हो।
4.नशामुक्ति अभियान तेज़ हो।
5.इस बरसात प्रत्येक सभ्य व्यक्ति/समूह पौधरोपण जरूर करें।
कार्यक्रम में मुख़्तार अहमद,(अध्यक्ष,रांची अंजुमन इस्लामिया),आज़म अहमद(झारखंड आंदोलनकारी),नंदु गोप(नाड़ी वैद्य),सागर कुमार(रांची जिला शांति समिति),पराग भूषण सहाय(सिंगर),डॉ तारिक़ हुसैन(महासचिव,रांची अंजुमन इस्लामिया),थैलेसीमिया परिजन देवकी देवी,मोना सिंह,पीड़िता सोनम कुमारी,साक्षी सिंह,समाजसेवी अकरम राशिद,मो मोजाहिद, बुलंद अख़्तर,शिक्षिका निग़ार सुल्ताना,सबुही मैड़म आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया- सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








