Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

इरबा व बरवे में अफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन,रोजेदारों ने देश की खुशहाली व अमन चैन की मांगी दुआएं

रोजेदारों को अफ्तार करना सवाब का काम है : रूहुल अमीन

ओरमांझी- इरबा मदसरसा महल्ला के नोजवानों ने रूहुल अमीन के नेतृत्व में बसीर होटल के पास व बरवे मस्जिद में अंजुमन कमिटि बरवे के सौजन्य से अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।दोनों जगहों पर अफ्तार पार्टी में काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।और जैसे ही मस्जिद से आजान की आवाज सुनाई दी सभी रोजेदारों ने एक साथ मिलजुलकर अफ्तार किया। अफ्तार से पहले रोजेदारों ने संयुक्त रूप से अल्लाह के बारगाह में हाथ उठाकर देश की अमन चैन व ख़ुशहाली की दुआएं माँगी। इरबा में आयोजित अफ्तार पार्टी का नेतृत्व कर रहे रहुल अमीन ने बताया कि रोजेदारों को अफ्तार करना सवाब का काम है। जिसको लेकर अफ्तार पार्टी का आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल भी अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें गरीब गुरबा व राहगीरों को शामिल किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में उत्साह बढ़ता है। और संगठित रहने का सबक मिलता है रोजा रहमतों और बरकतों का महीना है जिसमें चारों ओर लोग नेकी कमाने और एक दूसरे से बढ़कर नेकी कमाने की ललक लोगों में जागृत रहती है इसके अलावा गरीब लोगों के साथ मिलजुलकर अफ्तार करने से गरीबों के दुख दर्द को समझने का मौका मिलता है। इरबा के अफ्तार पार्टी में अयाज़ अंसारी,रयुफ़अंसारी,बब्लू,एजाजअंसारी,इरफान अंसारी,शाहिद अंसारी,आफताब अंसारी,दानिश अंसारी,इरसाद अंसारी अतिकुल अंसारी सुहैल अंसारी सहित अन्य नोजवानों का सराहनीय योगदान रहा।वहीँ बरवे में आयोजित अफ्तार पार्टी में लोगों ने उत्सव उमंग के साथ शामिल हुए सभी लोगों ने मिलजुल कर अवतार करते हुए कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि इस तरह के कार्यक्रम गांव में आयोजित किया गया जिसमें सभी लोग एक जगह मिलकर आफ्तार कर रहे हैं।

Leave a Response