All India NewsBlog

जयपुर रत्न मंदिर प्राइवेट लिमिटेड ने रांची के आर अली मॉल में नए शोरूम की शुरुआत की

Share the post

रांची : जयपुर रत्न मंदिर प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी परंपरा, भरोसे और गुणवत्ता के साथ रांची में नए शोरूम की शुरुआत की। मेन रोड स्थित आर. अली ग्रैंड मॉल के दुकान संख्या 10 में प्रतिष्ठान का उद्घाटन उपमहापौर नीरज कुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नीरज कुमार ने कहा कि रांची में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से शहर के लोगों को आभूषणों की खरीदारी के लिए एक और विकल्प मिलेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक दीपक गुप्ता को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता ग्राहकों के विश्वास, गुणवत्ता और बेहतर सेवा पर निर्भर करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर रत्न मंदिर अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के माध्यम से ग्राहकों के बीच अच्छी पहचान बनाएगा। विशिष्ट अतिथि अजय मारू ने कहा कि आभूषणों के कारोबार में ग्राहकों का भरोसा, गुणवत्ता और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर रत्न मंदिर अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के माध्यम से ग्राहकों के बीच अलग पहचान बनाएगा। प्रतिष्ठान के संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि रांची में जयपुर रत्न मंदिर का यह तीसरा बड़ा शोरूम है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी परंपरा, भव्यता, विश्वास और शाश्वत मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस नए शोरूम की शुरुआत कर रही है। प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरतों और पसंद का ध्यान रखा जाएगा। दीपक गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के लिए सोने की खरीदारी पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों पर अधिकतम तीन प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज और सोने की खरीदारी पर शून्य प्रतिशत मेकिंग चार्ज का विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में जेम्स और स्टोन थोक दरों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा सोने, हीरे और चांदी के आभूषण भी खुदरा दरों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में गुणवत्ता और हॉलमार्क वाले आभूषणों को प्राथमिकता दी जाती है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और खरीदारी का भरोसेमंद अनुभव उपलब्ध कराना है।जयपुर रत्न मंदिर प्राइवेट लिमिटेड की इस नई शुरुआत से रांची के आभूषण बाजार में ग्राहकों को एक और विकल्प मिला है। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने भरोसे, गुणवत्ता और पारंपरिक मूल्यों के साथ ग्राहकों की सेवा करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Response