All India NewsBlog

फंड्सइंडिया प्राइवेट वेल्थ ने रांची में खोला अपना पहला कार्यालय, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया उद्घाटन

Share the post

रांची: फंड्सइंडिया प्राइवेट वेल्थ ने झारखंड में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए रांची के सर्कुलर रोड में अपना पहला कार्यालय शुरू किया है। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कार्यालय का उद्घाटन किया। यह देशभर में कंपनी का 28वां कार्यालय है। कंपनी की योजना अगले दो महीने के भीतर जमशेदपुर में भी अपना कार्यालय खोलने की है। कंपनी का यह विस्तार झारखंड में तेजी से बढ़ती वित्तीय निवेश की संभावनाओं और वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए किया गया है। इसके माध्यम से कंपनी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई), उद्यमियों और परिवारों को उनकी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप निवेश एवं संपत्ति प्रबंधन से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। फंड्सइंडिया प्राइवेट वेल्थ की ओर से म्यूचुअल फंड, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस), अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ), प्राइवेट मार्केट में निवेश के अवसर, फाइनेंशियल एवं लेगेसी प्लानिंग, एस्टेट प्लानिंग और ऑफशोर इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। कंपनी का उद्देश्य निवेशकों को व्यवस्थित वित्तीय योजना, विविध निवेश विकल्पों और लंबी अवधि में संपत्ति के संरक्षण के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ श्रीनिवास मेंडू ने कहा कि भारत में वेल्थ क्रिएशन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब संपत्ति सृजन के अवसर पारंपरिक महानगरों से आगे छोटे और उभरते शहरों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप वित्तीय सलाह और बेहतर निवेश विकल्प उपलब्ध कराना जरूरी है। कंपनी ग्राहकों के साथ भरोसे पर आधारित दीर्घकालिक संबंध बनाने और उन्हें सही वित्तीय निर्णय लेने में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बिहार-झारखंड हेड राकेश कुमार, सीनियर मार्केट हेड अजय कुमार समेत कंपनी के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Response