Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन जल्द आएंगे रांची

रांची: मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के संरक्षक सह समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज ने आज दिल्ली स्तिथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन से उनके आवास पर मुलाकात की। और उन्हे झारखंड आने का निमंत्रण दिया। जिसे अजहरुद्दीन ने कहा की हम जल्द ही रांची आयेंगे। उन्होंने झारखंड की शान महिंदर सिंह धोनी की खूब तारीफ की और कहा की धोनी वो है जिसने झारखंड को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दी है। वो झारखंड ही नही पूरे देश की शान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे बहुत खुशी हुई के झारखंड सरकार ने खेल कूद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने 1990 के उस पल को याद करते हुए कहा की आज भी मुझे याद है रांची के लोगो का वो प्यार। बिहार और हैदराबाद के रंजी ट्राफी मैच खेलने के दौरान जब वो रांची आए थे। उस समय बिहार के कप्तान थे सबा करीम। काफी देर तक रांची झारखंड की बात चीत होती रही। उन्होंने रांची के मौसम की भी तारीफ की।

Leave a Response