HomeJharkhand Newsसाइकिल वितरण निर्धारित समय में पूर्ण करें, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित आवेदन का एक सप्ताह में निष्पादन हो, छात्रों को छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध मिले
साइकिल वितरण निर्धारित समय में पूर्ण करें, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित आवेदन का एक सप्ताह में निष्पादन हो, छात्रों को छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध मिले


मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। निगम स्तर लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें। साथ ही, जिला स्तर पर आवेदनों की अनुशंसा की गति को तेज करें। इसमें आ रही सभी बाधाओं को दूर कर युवाओं के स्वरोजगार के मार्ग को प्रशस्त करें। ये बातें मंत्री दीपक बिरूआ ने कही। मंत्री शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को निर्देश दे रहे थे। मंत्री ने कहा इसकी सतत निगरानी होनी चाहिए, ताकि स्वरोजगार की बढ़ रहे युवाओं को लाभ दिया जा सके।
साइकिल वितरण पूर्ण करें, छात्रवृत्ति समय पर मिले
मंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण योजना से आच्छादित करें। तय समय पर बच्चों को साइकिल मिलना चाहिए। वर्ष 2023-24 में जो साइकिल वितरण किया जाना है वह तय समय के अन्दर होना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा बच्चों को छात्रवृत्ति ससमय उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, अड़चनों को दूर कर छात्र हित में कार्य करना है।
वाद्य यंत्रों का वितरण लंबित नहीं रहे
मंत्री ने कहा धुमकुड़िया केंद्रों में जिला स्तर पर जिन वाद्य यंत्रों का वितरण किया जाना है, उसकी स्थिति क्या है। इसपर आदिवासी कल्याण आयुक्त ने बताया कि वितरण जिला स्तर पर होगा। वाद्य यंत्रों को क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने उन्हें जल्द से जल्द से प्रक्रियाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

You Might Also Like
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रांची में किसना ने किया अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ
--- झारखंड में किसना के 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत रांची (23 अगस्त 2026): किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने...







