कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोनकी-पिठोरिया में कांग्रेस की जनसभा आयोजित

कांग्रेस नेता ऐनुल हक अंसारी की हुई घर वापसी, नेताओं ने किया स्वागत

विशेष संवाददाता
रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार की देर शाम को कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोनकी (पिठोरिया) में कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस नेता ऐनुल हक अंसारी की घर वापसी का स्वागत किया गया।
जनसभा में विशेष रूप से मौजूद झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंजूर अहमद अंसारी ने ऐनुल हक अंसारी के पुनः कांग्रेस में वापस आने पर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कांके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश बैठा ने सभी का स्वागत किया।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश बैठा को जिताने की अपील की।
मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

