HomeJharkhand Newsरांची नगर निगम के अभियंत्रण शाखा में सहायक अभियंता के रूप में काम कर रहे चंदन कुमार (सीएमएम) संवेदकों को करते हैं ब्लैकमेल!
रांची नगर निगम के अभियंत्रण शाखा में सहायक अभियंता के रूप में काम कर रहे चंदन कुमार (सीएमएम) संवेदकों को करते हैं ब्लैकमेल!
नगर विकास विभाग के अवर सचिव राज कुमार ने दिया नगर आयुक्त को जांच का निर्देश
विशेष संवाददाता
————————
रांची। झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के अवर सचिव राज कुमार ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को पत्र प्रेषित कर निगम में सिटी मिशन मैनेजर (सीएमएम) के पद पर कार्यरत चंदन कुमार के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पत्र के आलोक में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
अवर सचिव ने इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से प्राप्त आवेदन में उल्लिखित बिंदुओं की जांच कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया है।
इस संदर्भ में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग को राकेश चौधरी द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र, पत्रांक 790, दिनांक: 21.4. 2023 को संलग्न कर चंदन कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। विदित हो कि चंदन कुमार के खिलाफ राकेश चौधरी ने 21 अप्रैल 2023 को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग को पत्र प्रेषित किया था, जिसमें चंदन कुमार पर नगर निगम की अभियंत्रण शाखा में अनौपचारिक रूप से सहायक अभियंता के रूप में काम करने और संवेदकों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। उक्त पत्र के आलोक में नगर विकास विभाग के अवर सचिव राज कुमार द्वारा रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को 15 मई 2023 को पत्रांक: 1814 के माध्यम से चंदन कुमार पर लगे आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कृत कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।

You Might Also Like
مدرسہ قاسمیہ کے طلبہ نے میٹرک میں کامیابی کا پرچم لہرایا
رانچی/کوڈرما:جھارکھنڈ اکیڈمک کونسل (جیک) کی دسویں جماعت کے بورڈ امتحان میں مدرسہ قاسمیہ خادم العلوم حسن آباد کوڈرما کے چار...
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...








