HomeJharkhand Newsभीषण गर्मी के प्रकोप को देखते छात्र हित में विधालय समय का हो परिवर्तन : उर्दू शिक्षक संघ
भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते छात्र हित में विधालय समय का हो परिवर्तन : उर्दू शिक्षक संघ
उर्दू शिक्षकों का कुल रिक्ति के विरुद्ध 10℅ पदों पर अलग से वरीयता सूची का निर्धारण किया जाय
रांची, 5 जून 2023.
झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव अमीन अहमद के अध्यक्षता में एक बैठक संघ के केंद्रीय कार्यालय में हुई l आज के बैठक में राँची जिला अध्यक्ष राकिम अहसन, मो० फखरूद्दीन, शहज़ाद अनवर, साकिर करीम, अब्दुल बारीक, तलत फातमा, आयरा नसीम, मुसर्रत जहाँ, रौशन जहाँ, आबदा तबस्सुम, शबीना नाज़, तरन्नूम परवीन, उजमा निशात, आसमा खातून, जरीना खातून, निखहत परवीन, फिरदौस परवीन आदि मुख्य रूप से शामिल थे l
महासचिव अमीन अहमद ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव प्राथमिक शिक्षा श्री अरविंद कुमार सिंह द्वारा 23 दिसंबर 2020 को पत्रांक 1530 जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 1994 में दो अलग-अलग सूची में शिक्षक बहाल किये गये थे l सामान्य शिक्षक एवं ऊर्दू शिक्षक की बहाली अलग-अलग सूची बना कर की गई थी l दोनों सूची का क्रमांक 1 से ही शुरू हुआ था. इसलिए वरीयता क्रम में दोनों संवर्ग के शिक्षकों के साथ-साथ वरीयता प्रदान करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है l राज्य के सभी जिलों में दोनों संवर्ग के शिक्षकों के लिए इसी तरह की सूची तैयार की गई थी l सामान्य रिक्ति के दस प्रतिशत उर्दू शिक्षकों को बहाल किया गया था l पत्र में स्पष्ट है कि दोनों का मेघा क्रमांक साथ-साथ है, इसलिए सभी ग्रेडों की प्रोन्नति में रिक्ति के दस प्रतिशत पदों पर उर्दू शिक्षकों को प्रोन्नति दिये जाने का निर्देश दिया गया है l इसलिए राज्य के सभी जिलों में उक्त आदेश का अनुपालन करते हुए जिलावार वरीयता सूची में 10℅ उर्दू शिक्षकों का अलग से वरीयता सूची का निर्धारण किया जाना चाहिए l
आज के बैठक में मुख्यरुप से राज्य सहित राँची जिला में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राँची जिला के सरकारी विद्यालयो में अगले सप्ताह तक पठन – पाठन स्थगित करने अथवा छात्र हित में मानसून आने तक विद्यालय समय में परिवर्तन करते हुए प्रात: 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक करने की मांग उपायुक्त महोदय से की गई है l ज्ञात हो कि वर्तमान में विद्यालय समयावधि प्रात:7 बजे से उपराह्न 1 बजे तक संचालित करने का आदेश है जिससे छुट्टी उपरांत छात्र/ छात्राओं को लू लगने का प्रबल आशंका हो सकता है l इसलिए झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ प्रचण्ड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए छात्र हित में विद्यालय समयावधि में परिवर्तन करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करती है l

You Might Also Like
स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार और माननीय सांसद श्री आदित्य प्रसाद करेंगे
तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सरकारी पहलों, वैज्ञानिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा...
حضرت مولانا ڈاکٹر سعید الرحمن اعظمی ندویؒ کی یاد میں جلسۂ تعزیت و خراج عقیدت کا انعقاد
oplus_11534336 قاری صہیب احمد رانچوی کی تعزیتی نظم نے حاضرین کو جذباتی کر دیا، علماء کرام نے خدمات کو یاد...
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो नेता फरीद खान, माताजी के निधन पर जताई शोक संवेदना
नेमरा (रामगढ़): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज 18 अक्टूबर को नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव में रांची महानगर...










