All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण

Share the post

जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण इंस्टिट्यूट परिसर मे संस्था के कोओडनेटर डॉ. फादर अशोक सांडिल, मुख्य अतिथि मौलाना आजाद कालेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. मो. इलियास मजीद, इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपल एवं लेखिका आसिफा तमजीद द्वारा संयुक्त रुप से किया गया.
लोकार्पण के अवसर मे बोलते हुए फादर डॉ. अशोक ने कहा कि पुस्तकों की रचना एक बडा काम है जो समाज के लिए एक निधि होती है. आसिफा ने अपनी इस पहली किताब मे कैलिग्राफिक आर्ट पर बहुत बढिया प्रकाश डाला है जो इस कला से रुचि रखने वालों के प्रेरणा का स्रोत जैसा है. फादर अशोक ने कहा कि आसिफा ने अपनी पुस्तक के माध्यम से हिन्दी, उर्दू एवं अंग्रेजी मे बहुत ही सुन्दर कैलिग्राफिक आर्ट प्रस्तुत किया है. इसके लिए लेखिका आसिफा बधाई की पात्र है.
इस अवसर पर डॉ. इलियास मजीद ने कहा कि युवाओं मे रचनात्मकता का सृजन आवश्यक है जो वे अपनी रुचि के अनुसार करें. आसिफा तमीज़ द्वारा रचित पुस्तक कैलिग्राफिक कैवस मे कुल सात भाग है जिसमे कैलिग्राफिक परिचय, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, अवधारणा, विशेषताएं, कैलिग्राफिक आर्ट के विविध रुपों एवं इसके महत्व को दर्शाया गया है. पुस्तक के अंत मे आसिफा द्वारा हिंदी, उर्दू एवं अंग्रेजी मे रचित कैलिग्राफिक आर्ट की भी प्रस्तुति है.
इस अवसर पर जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेटनिक एण्ड टेकनोलोजी के प्राचार्य,प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे.

Leave a Response