All India NewsBlog

रांची में सेंसी के साइलेंट इन्वर्टर जनरेटर एवं पंप सेट की भव्य लॉन्चिंग, भारत मशीनरी ने किया आधिकारिक उद्‌घाटन

Share the post

रांची : राजधानी रांची में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनरी उत्पादों की नई श्रृंखला पेश करते हुए भारत मशीनरी ने प्रतिष्ठित कंपनी सेंसी के साइलेंट इन्वर्टर जनरेटर एवं पंप सेट की भव्य लॉन्चिंग प्यादा टोली, बॉम्बे मेडिकल के पास, महावीर चौक, अपर बाजार, रांची मे की। इस अवसर पर भारत मशीनरी के संचालक मुनेश कुमार ने यह जानकारी दी व आयोजित समारोह में कंपनी के नए उत्पादों को आधिकारिक रूप से बाजार में उतारा गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची के अपर बाजार स्थित भारत मशीनरी के प्रतिष्ठान में किया गया। भारत मशीनरी, सेंसी कंपनी के इन उत्पादों का इम्पोर्टर है। इस लॉन्चिंग के माध्यम से रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को जनरेटर एवं पंप सेट की आधुनिक रेंज से परिचित कराया गया। लॉन्च किए गए उत्पादों में सेंसी के साइलेंट इन्वर्टर जनरेटर और विभिन्न पंप सेट प्रमुख रूप से शामिल हैं। आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये उत्पाद मशीनरी बाजार में ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध कराएंगे। भारत मशीनरी की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों तक आधुनिक तकनीक से युक्त मशीनरी उत्पादों को पहुंचाना और उन्हें बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। इस लॉन्चिंग से रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में सेंसी उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी और ग्राहकों को इन उत्पादों की खरीद एवं जानकारी के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।

Leave a Response