स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी से “लहू बोलेगा” सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मिला


“थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों एवं रक्तदान के मुद्दें पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी महोदय से बीते रात रांची के स्मार्ट सिटी स्थित माननीय मंत्री आवास में “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची,झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मिला।
विश्व थैलेसीमिया दिवस(08 मई) पर झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया कांफ्रेंस-2026 के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।
झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमान डॉ इरफ़ान अंसारी महोदय ने कहा कि थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ित बच्चों के लिए रांची के सदर अस्पताल में बॉन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर खुलने/बॉन मैरो ट्रांसप्लांट हेतू 15 लाख देने/थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया की उपयोगी प्रमुख निःशुल्क दवाईयां देने/झारखंड के सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान रिफ्रेशमेंट 100 रुपये करने एवं रक्तदान/ब्लड बैंक/मुद्दों पर कार्य हो चुका है।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय श्रीमान डॉ इरफ़ान अंसारी महोदय का थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित बच्चों एवं परिजनों पर स्वस्थ जीवन जीने एवं अति गंभीर पीड़ा को हल करने के उदारतापूर्वक संवेदनशील परोपकार हेतु सामुहिक रूप से प्रतिनिधिमंडल ने आभार प्रकट किया।
झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी महोदय को थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ित बच्चों एवं परिजनों के परोपकार हेतू आभार सम्मान से बच्चों/परिजनों एवं रक्तवीरों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान,तनवीर अहमद,मो क़ाबिल,मो इम्तियाज सोनू,मो बब्बर,इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,असफ़र खान,साज़िद उमर शामिल थे।
….”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








