Jharkhand News

झारखंड में आइएनडीआईए का परचम लहराएगा : अनादि ब्रह्म

Share the post

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड में इस बार इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगा।
सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
श्री ब्रह्म ने कहा कि पिछले दस वर्षों से भाजपा जनता को बरगलाती रही है।
झूठे वादे कर विकास का सपना दिखाती रही है। इस बार चुनाव में भाजपा को जनता करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रति आम जनों का विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क और पदयात्रा के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगों सहित काफी संख्या में युवाओं और महिलाओं का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिल रहा है।
रांची संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के रुझान से यह प्रतीत हो रहा है कि सुश्री सहाय की भारी मतों के अंतर से जीत होगी।

Leave a Response