समर कैंप में होता है बच्चों का सर्वागीण विकास: सबा ज़रीन
केबी एकेडमी विद्यालय में समर कैंप का आयोजन
रांची: राजधानी रांची के मैन रोड स्थित केबी एकेडमी विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य सबा ज़रीन ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रयास किया गया। कैंप का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉक्टर असलम परवेज ने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल कूद करने के लिए प्रोत्साहित किया और बच्चों से संयमित जीवन जीने और देश के लिए अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय है जो अमूल्य है। उन्होंने कहा कि समय के अर्थ को समझना चाहिए और अपने अमूल्य समय को व्यर्थ करने के स्थान पर अथक परिश्रम करना चाहिए। बच्चे को जितना हो सके मोबाइल से दूर रहना चाहिए। पढ़ने के उम्र मोबाइल घातक है।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉक्टर असलम परवेज, प्रधानाचार्य सबा ज़रीन, फरीदा यास्मीन, सबा मुमताज़, अतिया रहमान, जिक्रा, तैयबा, फौजिया, आशिया, आरजू, निशा, रूमी, प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण, विद्यार्थी समूह, एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
संजय कृष्ण की संपादित “राधाकृष्ण की कहानियां” का लोकार्पण
रांची: प्रसिद्ध लेखक संजय कृष्ण द्वारा संपादित पुस्तक "राधाकृष्ण की कहानियां" का लोकार्पण मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन...










