प्यास बुझाने के लिए प्याऊ का उद्घाटन, एम सईद, अकीलुर रहमान ने किया शुभारंभ
रांची: भीषण गर्मी को देखते हुए एदारा ए शरिया झारखंड के द्वारा मधुबन मार्केट के बाहर मैन रोड में अस्थाई प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन एदारा ए शरिया के संरक्षक मो सईद ने किया। उन्होंने सेंट्रल मुहर्रम कमिटी, एदारा ए शरिया, रांची पब्लिक स्कूल द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।
अकिलुर रहमान ने अपने उदगार में कहा कि सेंट्रल मुहर्रम कमिटी सामाजिक कार्य में सदैव अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी एवं चना, गुड़ मिलना बहुत ही राहत भरा जनसेवा का कार्य है। नर सेवा नारायण सेवा के समान है। तथा मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं। मो सईद के नेतृत्व में कमिटी लगातार बहुत ही प्रशंसनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मो आफताब आलम ने कहा कि एदारा ए शरिया, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी निरंतर सामाजिक कार्यों को आगे भी बढ़ाते रहेगी।धन्यवाद- ज्ञापन देते हुए रांची पब्लिक स्कूल के सचिव मो तौहीद ने कहा कि पूरे गर्मी में पियाऊ, के साथ गुड, चना का भी व्यवस्था किया गया है। मौके पर मो इसलाम ने इस तरह के कार्यों की प्रशंसा करते हए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबाबे जरिया है इस अवसर पर मंजूर, मो महजूद खलीफा,इस्लाम इदरीसी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। पहले दिन बड़े तदात में राहगीरों मुसाफिरों ने शिवर में आकर अपनी प्यास बुझाई।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...









