HomeJharkhand Newsकांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का जनसंपर्क अभियान, मखमंद्रो में बैठक को किया संबोधित, कहा अवसर मिला तो संसद में जनता की आवाज बुलंद करुंगी
कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का जनसंपर्क अभियान, मखमंद्रो में बैठक को किया संबोधित, कहा अवसर मिला तो संसद में जनता की आवाज बुलंद करुंगी


विशेष संवाददाता
रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को रातु प्रखंड का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सुश्री सहाय मखमंद्रो स्थित मुखिया लक्ष्मी नारायण भगत के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुईं।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि जनता ने अवसर दिया तो संसद में उनकी आवाज बनकर जन समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव तत्पर रहूंगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान और समुचित सम्मान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर मुखिया लक्ष्मी नारायण भगत, संजय झा, शेख शकील अहमद, तस्लीम अंसारी, दिलीप महतो, चंपा कुमारी, बबलू हजाम, नीलू मिंज,शीला कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।


You Might Also Like
झारखंड की रक्तदान व्यवस्था एवं रक्त विकार रोग मेरे संज्ञान में है झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को कहा…… लहू बोलेगा
झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्रीमान के.राजू (आईएएस) महोदय को "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित...
جھارکھنڈ کی نئی ووٹر لسٹ میں اپنا نام ترجیحی بنیادوں پر درج کرائیں
علاقہ میں امارت شرعیہ کی تحریک سرگرم عملاس وقت ریاست جھارکھنڈ میں نئی ووٹر لسٹ کی فہرست سازی کا کام...
مدرسہ تجویدالقرآن ہوسیر میں جمعیت علماء کانکے بلاک کی ایک اہم نشست منعقد
رانچی:(عادل رشید)آج بتاریخ 19 جولائی2026 بروز اتوار بوقت 11 بجے دن مدرسہ تجویدالقرآن ہوسیر کانکے رانچی میں علماء کرام،ائمہ عظام...
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय “पिंड दा बुलावा” फूड फेस्टिवल आज से
*पंजाब के पारंपरिक स्वाद का आनंद उठाने का अवसर आदिल रशीद संवाददाता रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के रेस्तरां...







