Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

दुर्गा पूजा की सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सर्वधर्म सदभावना समिति ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भोलेन्टियर कार्ड बांटा

सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, संरक्षक डा. अजीत सहाय एवं संरक्षक जयसिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा की सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्यक्रम बिहार क्लब सभागार में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय मुख्य रूप से भाग लिए। आगामी दुर्गा पूजा को एतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित डा. अजीत सहाय एवं जयसिंह यादव के कर कमलों द्वारा सर्वधर्म सदभावना समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच भोलेन्टियर कार्ड बांटा गया एवं सभी झ से अनुरोध किया गया गया कि दुर्गा पूजा में समिति के सभी सदस्यगण आपसी सौहार्द बनाते हुए अपनी अहम भूमिका निभाते हुए हर हाल में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे जिसपर एक स्वर में सभी ने अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश सोय डीएसपी कोतवाली ने समिति के लोगों की सराहना की एवं कहा कि हर अच्छे कार्यों के लिए उनके साथ साथ पुलिस प्रशासन समाज हित में सदा सर्वधर्म सदभावना समिति के तमाम लोगों के साथ रहेगा। कमिटी के संरक्षक डा. अजीत सहाय, जयसिंह यादव एवं सर्वधर्म सदभावना समिति केअध्यक्ष मो. इसलाम, ने कमिटी के द्वारा सदभावना पर आधारित पूर्व में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की एवं कहा कि समाज के हर अच्छे कार्यों के लिए सर्वधर्म सदभावना समिति जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ साथ आम जनता के साथ खड़ा है और सर्वधर्म सदभावना समिति का बढ़ चढ़ कर अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगी।

सर्वधर्म सदभावना समिति की ओर से डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय, डा. अजीत सहाय, जयसिंह यादव, मो. इसलाम, मो. इश्तेयाक, आजम अहमद, फिरोज अंसारी, शेख परवेज आलम, लाडले खान सहित समिति के अनेक गणमान्य लोगों को समिति के सदस्यों ने चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. इश्तेयाक,फिरोज अंसारी, शेख परवेज़ आलम, मो. अब्दुल्लाह, जसीम हसन, मो.तनवीर, मो. मेराज, सोनू भाई, परवेज आलम, जमील गद्दी, इबरार गद्दी, इसलाम इदरीस,आदिल रशाद, सुहैल खान, शमीम कुरैशी, अकबर कुरैशी, नौशाद आलम, असलम अली, महानगर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, अशोक यादव, संजय सिन्हा गोपू,बादल सिंह,भास्कर वर्मा, दिवाकर देव, मोजाहिद,मकसूद, सज्जू भाई जादूगर, मो. सरफराज, हाजी बेलाल कुरैशी, मंसूर आलम, मो. आबिद, शोएब अख्तर, मो. नदीम, जमील अख्तर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मो. इशतेयाक ने किया।
मो. इसलाम- अध्यक्ष
सर्वधर्म सदभावना समिति रांची
मोब.- 7903259771

Leave a Response