All India News

इटालियन स्पोर्ट्स ब्रांड लोट्टो का रांची में भव्य आगाज, आर. अली ग्रैंड मॉल में खुला पहला स्टोर

Share the post

रांची : इटली के मशहूर स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड लोट्टो (लोटो) का स्टोर अब रांची में भी खुल गया । भारत में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे इस ब्रांड के स्टोर का भव्य उद्घाटन वित्त मंत्री झारखंड सरकार राधाकृष्ण किशोर ने फीता काटकर आर. अली ग्रैंड मॉल, मेन रोड, रांची मे किया ।

इस मौक पर मंत्री ने कहा कि लोट्टो के शोरूम खुलने से रांची और झारखंड वासियों को फायदा होगा, उन्होंने संचालक नवनीत और संजय को बधाई दी. लोट्टो एक प्रतिष्ठित इटालियन ब्रांड है, जो स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल उत्पादों के लिए जाना जाता है। नॉर्थ ईस्ट इंडिया का रांची में पहला शोरूम और पूरे इंडिया का दूसरा शोरूम है. लोट्टो फ्रेंचाइजी पार्टनर संजय और नवनीत ने कहा कि जेनजी,अल्फा और न्यू जनरेशन समेत सभी वर्ग के लोगों के लिए भारत की सभी उत्पाद यहां मौजूद है.रांची में इसके स्टोर की शुरुआत से शहर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के उत्पादों का अनुभव मिल सकेगा। खासकर स्पोर्ट्स, फिटनेस और फैशन में रुचि रखने वाले ग्राहकों के लिए यह एक नया विकल्प होगा।

Leave a Response